“सिटी कोतवाली क्षेत्र में ही रेहुंटा,ढोर अस्पताल मार्ग नामचीन सफेदपोश के घर, बायपास रोड के नए पेट्रोल पंप के पीछे साइड, शक्ति माई मंदिर परिसर में बेखौफ तीन शिफ्टों में चल रहा जुएं का फड़”
मुंगेली। मुंगेली जिले में रसूखदारों के सहारे सट्टे,जुएं,के खिलाफ कोई कार्यवाही नही देखी जाती है जिसका मुख्य कारण इन सब घटनाक्रमों को अंजाम देने में अप्रत्यक्षरूप से पुलिस की भूमिका मानी जा रही हैं जिसके चलते अभी वर्तमान में दिवाली के त्योहारी सीजन में मानो मुंगेली शहर के हर मोहल्ले में अलग अलग प्रमुख जगहों में दबंग नालदार पुलिस की ही मदद से जुआं संचालित करवा रहे हैं। बता दें आईजी की लगातार बैठकों अथवा सामान्य अवैध कारोबार में अंकुश लापरवाही ना बरतने की सख्त हिदायत का असर मुंगेली जिले के प्रमुख सिटी कोतवाली क्षेत्र में ही दिखता नजर नहीं आ रहा है तब ऐसे में जिले के बाकी थानों और चौकियों के क्या हाल होंगे ये अंदाजा लगाया जा सकता है। बहरहाल वर्तमान समय मे मुंगेली सिटी कोतवाली क्षेत्र में ही रेहुंटा,ढोर अस्पताल मार्ग नामचीन के वहां, बायपास रोड के नए पेट्रोल पंप के पीछे साइड, शक्ति माई मंदिर परिसर, में बेखौफ जुआं संचालित हो रहे है।
राजनैतिक दलों का जुआं के लिए मौन रहना समझ से परे
शहर भीतर बेखौफ चल रहे जुआं के फड़ और बाहर बाहर से पहुंच रहे जुआरियों का दिनभर मोहल्ले में आना जाना के बावजूद वार्ड पार्षद अथवा जनप्रतिनिधियों द्वारा जुआं के खिलाफ चुप्पी साधे हुए रहना समझ से परे है। जुआं की गिरफ्त में बहुत से लोग बर्बाद हो रहे है उसके बावजूद कुछ पुलिस विभाग में ही ऐसे लोग पदस्थ है जिनका सेवाकाल तीन वर्ष हो जाने के बाद भी मुंगेली जिले में ही टिके हुए है और उन लोगो द्वारा ही अवैध कारोबार को संरक्षण दिया जा रहा है।
शहर का ये हाल बावजूद कोतवाली पुलिस की गश्त,पेट्रोलिंग है कहां?
दिवाली के मद्देनजर अभी अनेक मोहल्लों में जुआं संचालित हो रहा है। चर्चा यह भी सुनने को मिल रही है कि अवैध जुएं के फड़ का संचालन जुआरियों द्वारा तीन टाइम में चलाया जा रहा है जहां नालदार अलग अलग शिफ्ट में अपने खेल के लिए जगह और फड़ बांट लिए है। बावजूद मुंगेली कोतवाली पुलिस को शहर भीतर जुआं की कोई ख़बर ना होना ये बात हजम नहीं हो रही है। पूरा जुआं का संचालन पुलिस के रहमोकरम से ही संचालन होने की चर्चा है।

