बड़ी खबर: मुंगेली के पुराना बस स्टैंड अतिक्रमण पर चला महाबली बुलडोजर-video

नजूल सरकार से लाभ लेने के प्रत्याशा में फिरा पानी

प्रशासन के आदेश पर तहसीलदार द्वारा पुराना बस स्टैंड के टेम्परेरी अतिक्रमण को बुलडोजर चलवा कराया गया नेस्तनाबूद

मुंगेली। प्रशासन द्वारा लगातार वार्ड पार्षद की मिल रही शिकायत के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत गुरुवार को जिला प्रशासन के सख्त निर्देश पर तहसीलदार ने पुराने बस स्टैंड पर आनन फानन में हुए टेम्परेरी अतिक्रमण को बुलडोजर से नेस्तनाबूद कराया गया। नगर में काफी समय बाद अतिक्रमण विरुद्ध एक बड़ी कार्यवाही के रूप में आज देखने को मिली। जेसीबी मशीन व सरकारी टीम के सड़क पर पहुंचते ही पुराना बस स्टैंड के आसपास लोगो में हड़कंप मच गया। इस दौरान विरोध में किसी ने भी चूं से चां भी नही किया लेकिन भारी प्रशासनिक अमले व पुलिस बल के सामने किसी की की एक नहीं चली।

गुरुवार को एसडीएम अमित कुमार के नेतृत्व में नगरपालिका व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भारी पुलिस बल के साथ जैसे ही जेसीबी मशीन के साथ पुराना बस स्टैंड टेम्परेरी अतिक्रमण वाले स्पॉट पहुंची तो लोगों में हड़कंप मच गया। इसी बीच टीम ने अस्थायी अतिक्रमण हटाने की शुरूआत करते हुए जेसीबी मशीन को चलाना शुरू कर दिया। अस्थायी अतिक्रमण के लिए प्रयोग में लाये गए टीन, पाइप सहित सभी अतिक्रमण के समान को नेस्तनाबूद कर जप्ती कार्यवाही की गई। मजेदार बात यह देखने को मिली पूरे कार्यवाही के दौरान एक भी सख्स विरोध स्वरूप बोलने की हिम्मत नहीं की, कुल मिलाकर अतिक्रमणकारियों की भारी पुलिस बल के सामने एक न चली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *