मुंगेली नगर पालिका के नए मुखिया हेमेंद्र आज संभालेंगे कुर्सी

मुंगेली। मुंगेली नगर पालिका परिषद के नवनियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी के पदभार ग्रहण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नए अध्यक्ष के स्वागत के लिए कार्यालय सज-धज कर तैयार हैं इसके साथ ही कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम के लिए कमेटी हाल में तैयारी की जा चुकी है। पदभार ग्रहण समारोह समय से संपन्न करने के लिए हालांकि सीएमओ मौजूद नही है उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को पदभार ग्रहण कराने जिम्मेदारियां सौंपी है।

भाजपा के अध्यक्ष रहे संतुलाल सोनकर के बर्खास्त होने के बाद कांग्रेस के पूर्णकालिक अध्यक्ष की जद्दोजहद के बीच अचानक कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्ति के बाद लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *