13 लाख भुगतान का मामला,नपा अध्यक्ष संतुलाल,तत्कालीन सीएमओ विकास पाटले सहित ठेकेदार, लेखापाल है फरार
मुंगेली। नाली घोटाले मामले में फरारी काट रहे नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर की अग्रिम जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज हो गई है। अब एक तरफ जमानत का संकट तो दूसरी तरफ अध्यक्ष पद से बर्खास्तगी का खतरा बढ़ता नजर आ रहा है। निचले अदालत के बाद हाई कोर्ट में पहले नगर पालिका अध्यक्ष की जमानत याचिका खारिज हो चुकी थी अब यह अग्रिम जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने भी खारिज कर दिया है।
बता दें कि मुंगेली नगरपालिका क्षेत्र के परमहंस वार्ड में बगैर नाली निर्माण के 13 लाख का भुगतान का मामला सामने आया था। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष व तत्कालीन सीएमओ सहित 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था इस संबंध में विभागीय मंत्री की अनुशंसा पर सम्बंधित सीएमओ व सभी दोषी कर्मचारियों को निलंबित किया गया था मामला दर्ज होने के बाद से अब तक सभी फरार है। जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार पतासाजी कर रही है।




