मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में दिखा सत्तारूढ़ दल का प्रभाव, कांग्रेस के हेमेंद्र गोस्वामी अध्यक्ष हुए निर्वाचित

मुंगेली। पूरे प्रदेश भर में हुए नगरीय निकाय अध्यक्ष चुनाव जैसी ही स्थिति आज मुंगेली नगर पालिका में अध्यक्ष निर्वाचन में देखने को मिली। यहां प्रदेश की सत्तारूढ़ दल का प्रभाव देखने को मिला। जिसके बाद बहुमत के बावजूद भाजपा के अध्यक्ष उम्मीदवार गायत्री आनंद देवांगन को हार मिली और क्रॉस वोटिंग होने के कारण कांग्रेस कैंडिडेट हेमेंद्र गोस्वामी अध्यक्ष निर्वाचित हुए। मतदान के दौरान जामुल,बैकुंठपुर के बाद अब मुंगेली नगर पालिका के ऐतिहासिक परिणाम की चर्चा होने का अंदेशा था मगर सत्ता के दम्भ में कांग्रेस को फतह मिली । मुंगेली नगर पालिका के आज हुए निर्वाचन में भाजपा की तरफ से कांग्रेस के लिए क्रॉस वोटिंग होने की संभावना लगाई जा रही थी और वैसा करने में कांग्रेस सफल रही। जिसके बाद मुंगेली नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के हेमेंद्र गोस्वामी को विजय मिली। हेमेंद्र को 13 मत, गायत्री आनंद देवांगन को 5 एवं 3 मत अवैध घोषित किया गया।

बता दें बहुत सारी विषम परिस्थितियों को देखते हुए निर्वाचन अधिकारी व पुलिस प्रशासन ने सुरक्षात्मक चाक चौबंद व्यवस्था की थी। मतदान स्थल में अनाधिकृत लोगो के प्रवेश वर्जित रखे गए थे। मुंगेली नगर पालिका में आज के परिणाम आने के बाद भाजपा के नगर विधायक पुन्नूलाल मोहले ने अपनी सूझबूझ काम नही आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *