बस्तर: SP गिरिजा शंकर पहुँचे 53वीं ITBP बटालियन के बासिंग केम्प, जवानों का किया हौसला अफजाई

नारायणपुर। दीपावली के पूर्व संध्या पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल 53वीं आईटीबीपी बटालियन के बासिंग केम्प पहुँचे। वहाँ उन्होंने जवानों से मिलकर बात की; उनके व्यक्तिगत और पारिवारिक सदस्यों की हालचाल जानकर उन्हें क्षेत्र की नक्सल संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए खुद को सुरक्षित और स्वस्थ रखने की अपील किया।

खासकर राज्य से बाहर जैसे महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, इत्यादि के मूलनिवासी जवानों से कहा कि पूरी भारतभूमि हमारी मातृभूमि हैं यहाँ का हर नागरिक हमारे अपने पारिवारिक सदस्यों के समान हैं। इसी के तहत हम सब पुलिस और सशस्त्र बल के जवान भी एक परिवार के सदस्य हैं जिनका वर्तमान में एक मात्र उद्देश्य जिला नारायणपुर के लोगों की सुरक्षा करना और यहाँ शांति बहाल करना है; इसके लिए आवश्यक है कि हम सब एकजुट होकर अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहें। नारायणपुर में शांति बनाए रखने के लिए आप सबका महत्वपूर्ण और बराबर का योगदान है, कर्तव्यनिष्ठा में हमारे बीच कोई पदीयदायित्वों के अनुकूल छोटा अथवा बड़ा नहीं है।

श्री जायसवाल ने दीपावली के पूर्व संध्या जवानों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य और सुखद जीवन की कामना की। बाद सभी जवानों को मिठाईयां वितरित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *