रायपुर। राजधानी के मौदहापारा थाना क्षेत्र में गणपति ट्रेडिंग पर केमिकल के बहने से भीषण आग लग गई। बता दें कि मौदहापारा थाना के ठीक पीछे स्थित गणपति ट्रेडिंग की दुकान और गोदाम स्थित है। जहां आज रात 8:00 बजे अचानक दुकान के भीतर से हाथ की लपटें निकलने लगी।
अचानक भड़की आग से घबराए ट्रेडिंग के संचालक निलेश पोपट ने थाना स्टाफ को सूचना दी और आग पर काबू पाने की कोशिश की। मौके पर अभी तक लगभग दमकल की 2 गाड़ियां लग चुकी है उसके बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया। मौदहापारा पुलिस मौके पर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।
बता दें कि जिस जगह आग लगी है वह स्थान भीड़भाड़ वाला और उससे सटी दुकानों की लंबी लाइन है। अगर आग बेकाबू हुई तो आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले सकती है।
बता दें कि दिवाली से पहले के जयस्तंभ से लगे इस इलाके में दुकान में आग लगने से अफरातफरी मच गई है। त्योहार के मौसम में इस वक्त मौदहापारा और जयस्तंभ के पास ज्यादा भीड़ होती है, लोग ट्रैफिक जाम की वजह से यहां फंसे रहते हैं। ऐसे में अगर आग काबू में नहीं आई तो राजधानी रायपुर में बड़ी घटना हो सकती है।