बस्तर में नक्सलियों ने युवक को मार डाला: जनअदालत लगाकर 3 दिन में की दूसरी हत्या, पुलिस के लिए मुखबिरी करने का लगाया आरोप

बीजापुर/ छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने एक युवक को जनअदालत लगाकर मौत की सजा दी है। मर्डर के बाद लाश को फेंक दिए। बताया जा रहा है कि युवक पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगा था। तीन दिन के भीतर ये दूसरी हत्या है। पूरा मामला भैरमगढ़ एरिया का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृत युवक का नाम सीतू मंडावी बताया जा रहा है। ये भैरमगढ़ के जैगुर का रहने वाला था। नक्सलियों की भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने वारदात को अंजाम दिया है। हत्या के बाद भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने पर्चा जारी कर हत्या की जिम्मेदारी ली है।

इसके 2 पहले भी बीजापुर में दी थी सजा-ए-मौत

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक जमीदार की हत्या कर दी। नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि जन अदालत में खड़ाकर मौत की सजा दी है। नक्सलियों ने हत्या के बाद शव को गांव के पास फेंक दिया। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है।

नक्सलियों ने गांव से उठा लिया था

जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम लांचा पुनेम है, जो पुसनार गांव का रहने वाला था। 2 दिन पहले नक्सलियों ने इसे गांव से उठा लिया था। बीजापुर जिले के किसी गांव के जंगल में जनअदालत लगाई थी। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण भी मौजूद थे।

नक्सलियों ने हत्या की जिम्मेदारी ली

बताया जा रहा है कि शव के पास एक पर्चा भी मिला है। गंगालूर एरिया कमेटी के नक्सलियों ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। पर्चा में लिखा है कि 4 बार जन अदालत लगाए थे। हर बार जमीदार लांचा पुनेम को समझाइश दिए थे। बार-बार समझाने के बाद भी ये माना नहीं।

जमीदार लांचा पुलिस की करता था मुखबिरी

नक्सलियों ने पर्चे में लिखा कि जमीदार लांचा पुलिस कैंप, थाना जाकर सूचना देने का काम करता था। इसलिए इसके लिए मौत का फरमान जारी किया गया था। अब जन अदालत लगाकर इसे मौत की सजा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *