नक्सलियों ने की दुकान संचालक की हत्या

बीजापुर: जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के गांव केतूलनार में नक्सलियों ने सोमवार की रात एक किराना दुकान चलाने वाले ग्रामीण की हत्या कर दी। किराना दुकान संचालक जगत सोरी (32) रात में घर पर सो रहा था। उसी समय नक्सली आ धमके और उसे ले जाने लगे, जिसका परिवार के लोगों ने विरोध किया। धारदार हथियारों से लैस नक्सलियों ने जबरिया उसे घर से कुछ दूरी पर ले जाकर धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।

ग्राम केतूलनार से परिवार के लोग और ग्रामीणों ने कुटरू थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। इस घटना की पुष्टि एएसपी पंकज शुक्ला व कुटरू के एसडीओपी अभिनव उपाध्यक्ष ने की है। कुटरू एसडीओपी अभिनव उपाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना थाने में आई है। दुकान संचालक की हत्या किस कारण हुई है इसका खुलासा नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *