NEET PG Counseling: डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, दोपहर 12 बजे से काम पर लौटेंगे

नई दिल्ली: नीट पीजी काउंसलिंग कराने और डॉक्टरों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के चलते हड़ताल पर गए रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल शुक्रवार दोपहर 12 बजे खत्म हो जाएगी। यह ऐलान फोर्डा के अध्यक्ष डॉ. मनीष ने की।

डॉक्टर मनीष ने कहा कि मरीज पहले से ही काफी परेशान हो रहे हैं। कई सर्जरियां भी हड़ताल की वजह से टली हैं। इन सभी हालातों को ध्यान में रखते हुए हमने तय किया है कि आज दोपहर 12 बजे से सभी डॉक्टर काम पर लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *