राजधानी: रायपुर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए नाईट कर्फ्यू लागु कर दिया गया है। प्रदेश में धीरे धीरे कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। जिसे नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार ने सभी जिलों के कलेक्टर को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया हैं। इसी कड़ी में बुधवार को रायपुर कलेक्टर ने नाइट कर्फ्यू को लेकर आदेश जारी कर दिया हैं।

