नितेश जायसवाल का निधन, नगर में शोक की लहर

मुंगेली। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं नितेश बैग हाउस के संचालक नितेश जायसवाल (पिता स्व. शिवकुमार जायसवाल) का आज तड़के 4 बजे निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से नगर में शोक का माहौल है।

स्व. नितेश जायसवाल संस्कार एवं संकल्प के पिता थे। उनका अंतिम संस्कार आज 18 अक्टूबर को दोपहर 12.30 बजे दाऊपारा मुक्तिधाम में किया जाएगा। उनके निधन से परिजनों, परिचितों एवं शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *