दो बार महिला की रिपोर्ट के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई 3 सालो से हो रही महिला छेड़खानी का शिकार अब जाकर आरोपी हुआ गिरफ्तार

बिलासपुर:जब किसी अपराध करने वाले को सजा नही मिलती तब तक वह अपराध करता ही जाता है। ऐसा ही हुआ एक युवती के साथ जिसने लागतार दो दो बार छेड़खानी का रिपोर्ट दर्ज कराया लेकिन छेड़खानी करने वाला युवक घूमता रहा । एक युवती जो 3 सालों से हो रही थी छेड़खानी का शिकार ।

3 सालों से लगातार महिला से छेड़खानी करने वाले स्वाधीन नाग चौधरी ने राजीव गांधी चौक के पास गुरुवार की शाम फिर उसी महिला की एक्टिवा के सामने अपनी स्कूटी अड़ा दी। इसके बाद महिला को अपनी स्कूटी में बिठाने की कोशिश करने लगा। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने महिला को किसी तरह बचाया। इसके बाद आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया।

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपित आए दिन उसे बेख्याली में भी मेरा ख्याल आए गीत सुनाकर छेड़खानी करता है। महिला ने इससे पहले भी दो बार आरोपी स्वाधीन नाग चौधरी के खिलाफ महिला थाना वाह तारबाहर थाने में शिकायत की गई थी अगर शायद पुलिस इससे पहले हुए शिकायत पर आरोपी स्वाधीन नाग चौधरी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर दी होती तो इस महिला को बार-बार छेड़खानी करने वाले आरोपी को सबक मिल गई होती नए थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता ने महिला संबंधित मामला होने पर गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ महिला की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला निजी संस्थान में काम करती है।

उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि स्वाधीन नाग चौधरी उसके साथ आए दिन छेड़छाड़ करता है। वही राजीव गांधी चौक पर एक पत्रकार ने घटना को देखते हुए पुलिस को बुलाने को कहा तो उससे भी आरोपी स्वाधीन नाग चौधरी ने हाथापाई शुरू कर दिया बुधवार की रात महिला माल में खरीदारी के लिए गई थी। इस दौरान भी उसने पीछा किया। गुरुवार की शाम महिला नेहरू चौक से अपने घर की ओर जा रही थी।

राजीव गांधी चौक के पास महिला की एक्टिवा के सामने अपनी स्कूटी अड़ा दी। उसने महिला को बात करने के लिए कहा। मना करने पर वह उसे जबरन अपनी स्कूटी में बैठाने की कोशिश करने लगा। इस पर महिला ने शोर मचा दिया।महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे बचाकर पुलिस को इसकी सूचना दी। इस पर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर धारा 341 54 354 घ के तहत आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *