अब यह ट्रेन चलेगी रोजाना पहले हफ्ते में 4 दिन चलती थी

बिलासपुर: रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 18237/ 18238 कोरबा–अमृतसर–कोरबा, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस एवं 08210 बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर ट्रेन का परिचालन दिनांक 26 फरवरी’ 2022 से प्रतिदिन किया जाएगा।

वर्तमान में 18237 कोरबा–अमृतसर, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का परिचालन सप्ताह में चार दिन (मंगलवार, बुधवार, गुरुवार एवं शुक्रवार ), 18238 अमृतसर-बिलासपुर, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का परिचालन सप्ताह में चार दिन ( गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार ) तथा 08210 बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर ट्रेन का परिचालन सप्ताह में चार दिन ( मंगलवार, बुधवार, गुरुवार एवं शुक्रवार ) को किया जा रहा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *