NSUI सोशल मीडिया नेशनल चेयरमैन आदित्य भगत ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा कि –

नई दिल्ली – एनएसयूआई सोशल मीडिया के नेशनल चेयरमैन आदित्य भगत ने, पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि 1अप्रैल को जुमला दिवस घोषित कर देना चाहिए।

आदित्य भगत ने ट्वीट कर कहा कि : मोदी जी जो कहते हैं शायद मंच से उतरते ही वह भूल जाते हैं, उनका हर नारा और भाषण सिर्फ जुमला साबित हुआ है। अब तो एक अप्रैल को जुमला दिवस की घोषणा भी कर ही देना चाहिए।

आदित्य भगत ने कहा कि : लगातार पेट्रोल-डीजल व गैस के दामो में हो रही बढ़ोतरी व देश मे बढ़ती बेरोजगारी को लेकर प्रधानमंत्री जी का कोई बयान नही आता है, देश के लोगो की जरूरत पेट्रोल-डीजल, गैस है जिसकी कीमत दिन-ब-दिन सातवें आसमान पर जा रही है। हर चीज सस्ता करने का जुमला देकर रोज कीमत बढ़ा दी जाती है, ये कहा तक उचित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *