डीएवी स्कूल गोबरीपाट में “परीक्षा पे चर्चा ” कार्यक्रम में शामिल हुए छात्र छात्राएं व शिक्षक शिक्षिकाएं

बिलासपुर: डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल गोबरीपाट कोटा में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा आयोजित ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

उक्त अवसर पर नवमी से बारहवीं के विद्यार्थी अध्यापक अध्यापिकाओं के साथ विद्यालय प्राचार्य पार्थो भुंइया की गरिमामय उपस्थिति रहा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरक बातों एवं जानकारियों को श्रवण कर काफी प्रभावित एवं लाभान्वित हुए।

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में देश के अलग अलग राज्यों के विविध स्कूलों के नवमी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी, शिक्षक शिक्षिकाएं सम्मिलित हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने विद्यार्थियों द्वारा कोविड विजय, आजादी का अमृत महोत्सव, वैदिक गणित, स्वच्छता, प्राचीन हस्तकला आदि विषयों पर प्रदर्शित का अवलोकन कर उन्हें प्रोत्साहित किया।

प्रधानमंत्री जी ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के परीक्षा की तैयारी व तनाव से संबंधित प्रश्नों का तार्किक व उचित समाधान प्रस्तुत किया और उनकी अनेक जिज्ञासाओं को शांत किया। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को बच्चों की क्षमता को परख कर उन्हें तनावमुक्त बनाना चाहिए और उनकी कोमल मनोवृत्ति को सूक्ष्मतापूर्वक समझना चाहिए।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी क्षमता को विकसित करने और आत्मविश्वास को जीवंत बनाए रखने की बात कहा। मन तनाव रहित होगा तभी सकारात्मक ऊर्जा व सोच विकसित होंगी। शाला के प्राचार्य पार्थो भुंइया ने बच्चो से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिए टिप्स को अनुसरण करने का सुझाव दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *