नाले का खुला स्लैब बन सकता है किसी बड़ी दुर्घटना का कारण……

बिलासपुर :बिलासपुर का वार्ड नंबर 54 चिंगराजपारा दुर्गा मंदिर के पास नाले का स्लैब टूटा हुआ है । टूटा स्लैब हादसे को न्योता दे रहा है, फिर भी निगम अधिकारियों की नींद नहीं टूट रही है। स्थानीय लोग कई बार विभाग स्थानीय पार्षद व अधिकारियों गुहार लगा चुके हैं लेकिन निगम प्रशासन द्वारा इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। स्लैब लगभग 10 महीने से टूटा हुआ है।

जिसमें लगातार दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। गनीमत यह है कि अभी कोई बड़ा हादसा नही हुआ है। शायद विभाग के अधिकारी कोई बड़ा हादसा होने की इंतजार कर रहे हैं। विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते स्थानीय लोगों ने कितने बार इस बारे में सभी को अवगत कराया लेकिन स्थिति जस की तस है ।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि स्लैब पिछले 10 महीने से टूटा हुआ है। इसकी वजह से लोग और कई जानवर इसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं। कई निवासी उस खुली स्लैब में कचरा डालना भी शुरू कर दिए जिससे नाली जाम की स्थिति बनी हुई है ।

विभाग व पार्षद से कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सीवर के स्लैब को जल्द से जल्द नहीं लगवाया गया तो वे इस मामले को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *