PPC 2022-एक अप्रैल को होगी परीक्षा पे चर्चा, पीएम मोदी परीक्षार्थियों को देंगे तनाव मुक्त रहने के मंत्र

दिल्ली:पांचवें परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन एक अप्रैल 2022 को किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश और विदेश में बोर्ड परीक्षाएं दे रहे और देने वाले विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पे चर्चा करने वाले हैं।

देश ही नहीं अपितु दुनियाभर के स्कूली विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को जिस पल का इंतजार रहता है वह जल्द आने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश और विदेश में बोर्ड परीक्षाएं दे रहे और देने वाले विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पे चर्चा करने वाले हैं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से गुरुवार, 24 मार्च को इसकी तारीख की घोषणा कर दी गई है। पांचवें परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन एक अप्रैल, 2022 को किया जा रहा है।

अभिभावक अपने बच्चें के संवाद के मौके से कहीं चूक न जाएं, इसलिए हम आपको याद दिला रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 01 अप्रैल, 2021 को परीक्षा पे चर्चा करने वाले हैं। इसका सीधा प्रसारण भी विभिन्न चैनल पर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *