बिलासपुर:लायंस क्लब उत्कर्ष द्वारा 24/3 2022 को लियो मिट का कार्यक्रम संपन्न कराया गयाl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लॉयन आनंद मेहता ,विशिष्ट अतिथि मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन जय प्रकाश अग्रवाल, प्रथम वाइस डिस्ट्रिक गवर्नर लॉयन दिलीप भंडारी ,लियो क्लब एडवाइजर लॉयन डॉ शकुंतला जितपुरे व क्लब अध्यक्ष ट्विंकल आडवाणी की उपस्थिति में संपन्न हुई ।
लियो मिट का कार्यक्रम की डायरेक्टर्स लॉयन डॉ रश्मि जितपुरे ने बताया कि लियो मीट बहुत सालो बाद बिलासपुर में पहली बार आयोजित किया जा रहा है इसका उद्देश् यूथ को मोटिवेट करना और स्किल डेवलपमेंट करना है उन्होंने बताया कि लॉयन आनंद मेहता जो मुंबई से आए हैं, उन्होंने 45000 से भी ज्यादा लोगों को प्रशिक्षण दिया है वे लायंस क्लब इंटरनैशनल में यंगेस्ट यूथ आईकॉन के द्वारा सम्मनित हैं l
कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ शुभारंभ मेल्विन जोंस की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन द्वारा शुरू हुआ l ध्वज वंदना लियो डॉक्टर पुरुषोत्तम सिंह के द्वारा की गई lस्वागत भाषण देते हुए क्लब अध्यक्ष ट्विंकल आडवाणी बताएं कि युवा शक्ति देश का भविष्य है ।
लियो क्लब एडवाइजर लॉ. शकुंतला जी ने लियो क्लब के कार्यों पर प्रकाश डाला l प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ला.दिलीप भंडारी जी ने बताएं कि युवा शक्ति को सही दिशा देने की आवश्यक हैl मल्टीपल काउंसिल चेयर पर्सन ला. जयप्रकाश अग्रवाल जी ने बताया कि हमारे यूथ को सामाजिक कार्यों में आगे बढ़ कर आना चाहिए और इससे उनके व्यक्तित्व का विकास होता है l
अंत में मुख्य वक्ता आनंद मेहता जी ने जो ने विभिन्न प्रकार की कहानी के माध्यम से ऑपर्च्युनिटी को समझायल उन्होंने कहा कि मन की शंका को हमेशा दूर करना चाहिए और अपना एक टीम वर्क करना चाहिए l टीम की हमारे जीवन में क्या महत्ता होतीहै इसके बारे में आधारित बातें बताई l
कार्यक्रम में एक्टिविटीज कराई गई कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन लियो सुनील राजपूत ने किया lकार्यक्रम में कुसुम सोमानी,अनिल अग्रवाल, आशीष अग्रवाल निशा सोनी जी ज्योति सक्सेना जी आदि उपस्थित रहेl कार्यक्रम का संचालन डॉ रश्मि जितपुरे द्वारा किया गया।