प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: कोसमा ग्राम पंचायत में हितग्राहियों को हुआ गैस सिलेंडर का वितरण

मुंगेली। मुंगेली ब्लॉक के कोसमा ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत 40 हितग्राहियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर वितरण जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुर्गा उमाशंकर साहू द्वारा किया गया।

जिला पंचायत सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू ने कहा कि इस योजना में लाभान्वित हुए परिवार वालो को अब रसोई बनाने में मदद होगी। वितरण से उत्साहित हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस योजना में लाभान्वित करने पर आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *