मुंगेली में प्री-लिटिगेशन एवं कम्युनिटी मेडिएशन पैनल गठित

मुंगेली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली द्वारा मुकदमेबाजी से पूर्व विवादों के समाधान के लिए प्री-लिटिगेशन मेडिएशन एवं कम्युनिटी मेडिएशन पैनल का गठन किया गया है। यह कार्रवाई राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार की गई है।


प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली श्रीमती गिरिजा देवी मरावी के हस्ताक्षर से 4 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार, मेडिएशन एक्ट, 2023 की धारा 5(5) के तहत मुकदमेबाजी-पूर्व मध्यस्थता के लिए अधिवक्ता सदस्यों का पैनल गठित किया गया है। इसमें अधिवक्ता कन्हैया लाल शर्मा, संतोष सिंह ठाकुर, राजेन्द्र चंद्रवंशी एवं शाइना खान को शामिल किया गया है।


वहीं, कम्युनिटी मेडिएशन के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समुदाय से जुड़े सदस्यों को पैनल में शामिल किया गया है। इनमें रविकुमार शर्मा, संजय त्रिपाठी, संध्या राजपूत, श्वेता सोनी, महावीर सिंह ठाकुर, विजय यादव, बलदेव सिंह मंडावी, लवकुमार वैष्णव एवं लखन लाल साहू शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *