नई दिल्ली/रायपुर। पीएम किसान सम्मान निधि योजना में बड़े बदलाव हुये हैं। इस योजना में होने वाले फर्जीवाड़ा को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब किसान योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए राशन कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है। यानी बिना राशन कार्ड के अब कीसं योजना की अगली किस्त नहीं मिलेगी।
अब पीएम किसान पोर्टल पर राशन कार्ड नंबर दर्ज किए जाने के बाद ही इस योजना का लाभ मिलेगा। अब इस योजना के तहत नए पंजीकरण पर राशन कार्ड नंबर देना अनिवार्य होगा। वहीं, राशन कार्ड की अनिवार्यता के साथ ही अब पंजीकरण के दौरान दस्तावेजों की सिर्फ सॉफ्टकॉपी (PDF) बनाकर पोर्टल पर अपलोड भी करनी होगी।
रजिस्ट्रेशन में नहीं होगी गड़बड़ी
इसके तहत अब खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और घोषणापत्र की हार्डकॉपी जमा करने की अनिवार्यता भी खत्म कर दी गई है। अब लाभार्थियों को इन दस्तावेजों की पीडीएफ फाइल बनाकर पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। इससे किसानों का समय भी बचेगा साथ ही नई व्यवस्था में योजना को ज्यादा पारदर्शी भी बनाया जा सकेगा।
- रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज
- आपके पास बैंक अकाउंट नंबर होना अनिवार्य है क्योंकि सरकार डीबीटी के जरिए किसानों को पैसे ट्रांसफर करती है।
- आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना जरूरी है।