नई दिल्ली:बॉलीवुड की अभिनेत्रियों में से एक प्रियंका चोपड़ा मां बन गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने और उनके पति निक जोनस ने सरोगेसी के जरिए एक बच्चे का वेलकम किया है। हालांकि अभी प्रियंका ने ये नहीं बताया है कि वो बेटा है या फिर बेटी है, लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर बधाई का सिलसिला शुरू हो गया है।
प्रियंका और निक ने सोशल मीडिया पर शेयर की खुशी
सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक ने पोस्ट करते हुए कहा है, ‘हमें यह पुष्टि करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के जरिए एक बच्चे का वेलकम किया है। हम सम्मानपूर्वक इस स्पेशल टाइम के दौरान फैंस से प्राइवेसी की इच्छा रखते हैं, क्योंकि हम अपने परिवार पर फोकस रखना चाहते हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।’
प्रियंका को मिलनी लगी बधाई
सोशल मीडिया पर प्रियंका के मां बनने की खबर आने के बाद उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। एक्ट्रेस लारा दत्ता ने कहा है- ‘बधाई हो,’ निर्माता गुनीत मोंगा ने लिखा, ‘OMG
यह बहुत खास है… बहुत बहुत बधाई। बेहतरीन खबर।’ आपको बता दें कि प्रियंका और निक ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। दोनों राजस्थान के जोधपुर में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधे थे।
