लद्दाख : शुक्रवार शनिवार की देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ये झटके लद्दाख में कारगिल से 169 किमी उत्तर में महसूस किए गए हालांकि अभी तक किसी के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। लद्दाख में शुक्रवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रेक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 रही।
मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके देर रात 2:53 बजे लद्दाख में कारगिल से 169 किमी उत्तर में महसूस किए गए हैं। हालांकि अभी तक किसी के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सिसमोलॉजी ने ये जानकारी दी।
