प्रदेश सतनामी समाज गिरौदपुरी धाम छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रभारी नियुक्त राम गोपाल भार्गव

बिलासपुर :- प्रदेश सतनामी समाज गिरौदपुरी धाम छत्तीसगढ़’ संगठन का पंजीयन होने के बाद प्रदेश स्तरीय बैठक दिनांक 27-02-2022को बलौदा बाजार में सम्पन्न हुई। जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए न्यायाधानी बिलासपुर रामगोपाल भार्गव को प्रदेश सतनामी समाज गिरौदपुरी धाम छत्तीसगढ़ का प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित प्रदेश सतनामी समाज गिरौदपुरी धाम छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष मा. पी.डी.जहरीले, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मा. खेलावन घृतलहरे, अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मा. दयानंद कोसले, प्रदेश संरक्षक मा. ब्रम्हानंद मारकंडे, प्रदेश संयोजक मा. सुंदर सोनकर, प्रदेश सचिव मा. प्रेमन घृतलहरे, प्रदेश उपाध्यक्ष मा. अश्वनी लहरें, प्रदेश सलाहकार मा. टी.एस.डोंडे, प्रदेश महासचिव मा. सुख सागर घृतलहरे, बलौदा बाजार जिला अध्यक्ष ममता मिरी,बलौदाबाजार शहर अध्यक्ष धनीराम मार्के, बिलासपुर जिला अध्यक्ष अरविंद डहरिया,कमलेश राय, आनंद निराला सहित उपस्थित विभिन्न जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *