श्री राम सेना द्वारा चंद्रशेखर आजाद जी के बलिदान दिवस पर दी गईं श्रद्धांजलि

बिलासपुर:शहर के रिवर व्यू में शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया जिसमें सभी देशभक्त शामिल हुए मुख्य वक्ता में ठाकुर राम सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद जी आजादी के मुख्य नायकों में से एक है जिन्होंने खुद के अपने बंदूक से अपनी जान ले ली लेकिन अंग्रेजों के सामने नहीं झुके।

कोमल तिवारी जी ने कहा कि हमें इन महान सपूतों को कभी नहीं भूलना चाहिए। इनके बलिदान के कारण ही हम स्वतंत्र हवा में सांस ले पा रहे हैं। इस मौके पर राम सिंह ठाकुर ,अजय यादव ,सरजू यादव ,संजय निर्मलकर, तिलक देवांगन ,प्रमोद धुरी ,नवीन पाली ,विशाल विश्वकर्मा ,नवीन कश्यप कार्तिक साहू,उषा आफले आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *