बिलासपुर:हिन्दू एकता संगठन बिलासपुर का मंदिर जीर्णोद्धार का बीते कुछ महीनों से करते आ रहे है ।इस कार्य लगातार गति देते हुए आगे जिले के हर ऐसे क्षेत्र में जाया जा रहा है जहाँ पर मंदिर की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है ।बीते कुछ दिन पहले संगठन के सदस्य श्री नरेश शर्मा जी को सूचना मिली कि रतनपुर रोड खंडोबा मंदिर के पीछे दुलहरा तालाब के पास प्राचीन शिव दुर्गा मंदिर व जैतखाम जीर्णशीर्ण अवस्था मे है।







श्री शर्मा ने बिना देर किये मंदिर का आकस्मिक निरीक्षण किया व अपने संगठन के सदस्यों को इस बारे में संज्ञान लेने का आग्रह किया।संगठन के सदस्यों ने भी बिना देर किए मंदिर परिसर में जाकर साफ सफाई की व आस पास के लोगो को भी जागरूक किया।साफ सफाई के बाद गांव वालों ने जानकारी दी आये दिन यह जगह रात होते होते असामाजिक तत्वों से भरी रहती है वो लोग आए दिन मंदिर परिसर में शराब पीते है और भय का वातावरण बनाते है।
तब हिन्दू एकता संगठन के सदस्यों ने तत्काल रतनपुर थाने का घेराव कर व थाना प्रभारी को जानकारी देकर तुरंत दोषियों पर कडी कार्यवाही करने का एक आवेदन दिया।थाना प्रभारी ने भी कार्यवाही का आश्वासन दिया।

हिंदू एकता संगठन का कार्य भी किया जा चुका है पहले भी मंगला स्थित गजमोहनी परिसर में मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया था। अब अगली कड़ी में रतनपुर स्थित मंदिर परिसर में जीर्णोद्धार का कार्य आरंभ किया गया है और यह कार्य आगे भी जारी रहेगा ।इस कार्य मे श्री नरेश शर्मा,संतोष दुबे,राज चौरसिया,अनूप अग्रवाल,अमर यादव,शिवम अवस्थी, ओमप्रकाश साहू,ओमकार कश्यप,प्रतीक शर्मा,सौम्य शुक्ला,बृजेश सिंह,लक्की नामदेव,बिनॉय रॉय,आकाश वैष्णव,सौरभ तिवारी,दिपेश शर्मा एवं अजय कुलपहाडी सम्मिलित थे।