शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज रायपुर का सफल आयोजन
रायपुर। अंबा देवी मंदिर सदर बाजार रायपुर में शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज द्वारा भास्कर युवा मंच के बैनर तले 20 से 25 दिसंबर तक रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया,जिसमें रुद्रा रॉकर्स वर्सेस देव ऋषि टीमों के बीच फाइनल मैच में देवऋषि ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषि शर्मा ने शानदार 36 गेंदों में अविजित 114 रन बनाए और अक्षय ने 22 रन, मनी ने 16 रन के साथ 12 ओवरों में 169 रनों के एक विशाल स्कोर खड़ा किया जवाब में रुद्रा रॉकर्स की टीम 72 रनो पर आल आउट हो गयी। देव ऋषि की टीम से अक्षय शर्मा ने 3 विकेट,सुमीत शर्मा ने 2 विकेट और ऋषि शर्मा ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द सीरीज ऋषि शर्मा रहे जिन्होंने 240 रनों के साथ 3 विकेट भी लिए। बेस्ट बॉलर सुमीत शर्मा रहे जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट मैं 8 विकेट लिए।
विजेता टीम को स्वर्गीय बुलाकी लाल जी शर्मा की स्मृति में ₹11000 और दूसरे क्रम पर रही टीम को स्वर्गीय ओम प्रकाश शर्मा चिंटू की स्मृति में ₹7000 का नकद पुरस्कार दिया गया। महिला एवम बाल खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया। समारोह के समापन में आभार प्रदर्शन अभय शर्मा ने किया। यह भव्य आयोजन भास्कर युवा मंच जिसके आयोजक अभय शर्मा , सुमित शर्मा , अनिमेश शर्मा ,विकास शर्मा ,गोपाल शर्मा है।इस सफल आयोजन का श्रेय शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की मातृशक्तियो एवं समाज के हर सदस्य को जाता है।


