श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर: मुंगेली में हो रहा जरूरत मंद लोगो को लाभ, सुविधा के साथ बचत भी

मुंगेली । रामानुज देवांगन काम्प्लेक्स परिसर में लोगों को सस्ते दर पर दवाई मुहैया कराने के उद्देश्य से खोले गए श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में मुंगेली जिले के लोगों को सिर्फ 3 हफ्ते में ही अच्छा लाभ मिलने लगा है। यहां से लोगों ने दवाइयां खरीदी हैं और उन्हें बचत भी हो रही है। धनवंतरी जेनेरिकमेडिकल स्टोर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वपूर्ण स्कीम है।

जिसके तहत सस्ते दर पर लोगों को दवाइयां मुहैया कराई जा रही हैं । सामान्य तौर पर प्राइवेट कंपनियां दवाई बनाती हैं। जिसमें ट्रांसपोर्टिंग से लेकर एडवर्टाइजमेंट तक का भारी भरकम खर्च जुड़ता है और निर्माता से लेकर उपभोक्ता तक पहुंचते-पहुंचते दाम बढ़ जाता है। इस गैप को कम करने के लिए सस्ते दर पर जेनेरिक दवाइयां मुहैया कराई जा रही है।इसी तारतम्य में मुंगेली शहर में भी धनवंतरी मेडिकल स्टोर खोले गए हैं जहां 65% कम दर पर दवाई मुहैया कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *