मुंगेली। सामाजिक संस्था पहल और सेवा भारती मुंगेली के द्वारा एक लावारिस लाश का अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें पहल संस्था के प्रमुख राजू वेंताल और सेवा भारती के आकाश सोनी और गजेन्द्र साहू ने अंतिम संस्कार किया।
मालूम हो वर्षों से सामाजिक संस्था पहल लावारिस लाशों के अंतिम संस्कार करती आ रही है जिसमे अब सेवा भारती के भी लोग संयुक्त रूप से यह काम कर रहे है।