देश के इन क्षेत्रों में भूकंप के तेज झटके

दिल्ली -दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई इलाको में शनिवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 9 बजकर 50 मिनट के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए।

शनिवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के नोएडा और जम्मू कश्मीर के सभी जिलों में सुबह के समय भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए।

फिलहाल कहीं भी जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। भूपंक का केंद्र अफगानिस्तान था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *