बिलासपुर:वनवासी विकास समिति बिलासपुर नगर द्वारा आज दिनांक 5 फरवरी को प्रातः यश पैलेस में आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में 75 करोड़ सूर्य नमस्कार लक्ष्य में सहभागिता हेतु सूर्य नमस्कार योग कार्यकम आयोजित किया गया।इस सूर्य नमस्कार योग में समिति के सदस्य, गणमान्य नागरिक एवं युवाओं ने सहभागिता निभाई।


वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री प्रदीप देशपांडे जी ने सूर्य नमस्कार योग को स्वास्थ्य के लिए अति उत्तम बताया और कहा कि इसमें सात आसनों का अभ्यास हो जाता है। लोरमी से समारोह में सहभागिता हेतु पधारे योग साधक श्री ध्रुव जी ने सूर्य देव की आराधना के विविध मंत्रों की जानकारी दी।समिति के नगर अध्यक्ष डॉ राजकुमार सचदेव ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर वनवासी विकास समिति बिलासपुर ने नगर में अनेक वर्षों से विभिन्न सेवा करने वाली संस्था पंजाबी सेवा समिति के श्री सुरेन्द्र सिंह गुम्बर,श्री मनजीत सिंह अरोरा और श्री असित पाल जुनेजा जी को समिति के उपाध्यक्ष डॉ के.के.भंडारी,श्री पूर्णेन्दु भट्ट, सचिव निलेश पिंपलापुरे और युवा कार्य प्रमुख जितेन्द्र ध्रुव ने सम्मानित किया।
आयोजन में समिति के छत्तीसगढ़ प्रांत के सह सचिव प्रोफेसर भुवन सिंह राज, नगर सहसचिव श्री संबोध पैकरा, महिला समिति की श्रीमती रेखा गुल्ला, श्रीमती अनिता अग्रवाल,देव कुमारी सहित अन्य सदस्य जनों ने सहयोग प्रदान किया। सूर्य नमस्कार योग कराने में भारतीय योग संस्थान के श्री दीनबंधु देवांगन, श्रीमती तुलसी साहू का योगदान रहा। सभी सहयोगियों और उपस्थित जनों के प्रति नगर समिति के सचिव निलेश पिंपलापुरे ने आभार व्यक्त किया।