बीती रात बिलासपुर के इस क्षेत्र में हुई चाकूबाजी युवक की मौत

बिलासपुर:सरकंडा थाना क्षेत्र के शनिचरी रपटा के पास बुधवार की रात करीब 10 बजे युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी।जानकारी के मुताबिक जबड़ापारा का रहने वाला राजेंद्र केवट दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने रपटा चांटीडीह आया था युवक नदी किनारे पेशाब करने गया हुआ था।

उसी समय कुछ युवक राजेन्द्र से विवाद करने लगे वाद-विवाद में ही युवक ने राजेन्द्र पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। सरकंडा पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेज दिया और फरार आरोपियों की तलाश में जुट गयी।

घटना की जानकारी लगते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप।कोतवाली सीएसपी स्नेहिल साहू व सभी थाना क्षेत्र के प्रभारी घटनास्थल पर पहुँचकर घटना की जांच में जुटे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *