बड़ा ट्रेन हादसा होते होते बचा प्लेटफॉर्म पर चढ़ी लोकल ट्रेन

डेस्क: रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा होते-होते बच गया यहां एक लोकल ट्रेन पटरी से उतरकर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई।इसके बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने या चोट लगने की कोई खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि ये हादसा उस वक्त हुआ जब इस लोकल ट्रेन को यार्ड से प्लेटफॉर्म पर ले जाया जा रहा था हादसे के बाद वहां मौजूद लोग वीडियो बनाते रहे।

जानकारी देते हुए दक्षिण रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि शेड लाइन से प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर एक खाली EMU रेक को लेकर जाते समय एक रेक प्लेटफॉर्म के बफर एंड को तोड़ते हुए आगे निकल गया।

प्लेटफॉर्म नंबर 1 को ध्वस्त कर दिया हादसे के वक्त रेक पूरी तरह से खाली था और कोई यात्री सवार नहीं था। हालांकि प्लेफॉर्म पर मौजूद किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *