पुलिस द्वारा माय एफएम एवं आकाशवाणी के माध्यम से “ट्रैफिक अपडेट”कार्यक्रम का होगा आयोजन

रघु यादव की रिपोर्ट

बिलासपुर:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर द्वारा पदभार ग्रहण के उपरांत शहर यातायात सुव्यवस्थित हेतु यातायात पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों की बैठक ली गई थी एवं यातायात सुधार हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे, साथ ही गोल बाजार, सदर बाजार की यातायात व्यवस्था के संबंध में व्यापारी संघ, नगर निगम एवं यातायात पुलिस के मध्य बैठक लेकर बाजार परी क्षेत्र के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा कर कार्यरूप प्रदान किया गया।
इसी तारतम्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर द्वारा आम जनता की सुविधा हेतु एक नई “पहल” की शुरुआत माय एफएम बिलासपुर एवं आकाशवाणी बिलासपुर संयुक्त संयुक्त सहयोग से “ट्रेफिक अपडेट ऑफ़ बिलासपुर” कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रसारण के माध्यम से आम जनता को यातायात संबंधी अपडेट प्रतिदिन प्राप्त होते रहेंगे जिसके माध्यम से आम जनता अपने आवागमन में सुविधा और समय अनुसार यातायात कर सकेगी जिससे आम जनता का समय बचेगा।
प्रसारण कार्यक्रम में प्रतिदिन सुबह 7:20 बजे से रात्रि तक यातायात संबंधी जानकारी जैसा किसी स्थान पर दुर्घटना होना व मार्ग परिवर्तित किया जाना, मुख्य सड़क मार्ग से किसी प्रकार की रैली, धरना का आयोजन, प्रदर्शन, जाम जैम लगने की स्थिति, विशिष्ट व्यक्ति के आगमन पर यातायात व्यवस्था एवं परिवर्तित मार्ग का प्रसारण किया जाएगा ताकि आम जनता उस मार्ग से समय अनुसार अन्य मार्ग से अपनी दिशा की ओर जा सके।

ट्रैफ़िक अपडेट ऑफ़ बिलासपुर” कार्यक्रम आकाशवाणी बिलासपुर व माय एफएम के माध्यम से किया जाएगा, जिसका शुभारंभ कल दिनांक 06 जनवरी 2022 को प्रातः 11:00 बजे नेहरू चौक से किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *