Breaking-ब्वॉयफ्रेंड के लिए दो लड़कियां आपस में भिड़ी, बीच सड़क पर लाठी लेकर हुई मार पीट,लोग देखते रहे तमाशा

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां मंगलवार को अंबिकापुर जिला मुख्यालय में युवतियों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। दो गुटों की किशोरियां एक-दूसरे गुट की लड़कियों पर इस तरह से मारपीट करने पर उतारू हो गई जैसे कोई जीने-मरने का सवाल खड़ा हो गया हो।

किशोरियों ने दर्जनों की संख्या में लगभग 15 मिनट तक सड़क पर मारपीट करती रहीं। कोई एक दूसरे पर डण्डे बरसाती रहीं तो किसी ने एक दूसरे का बाल खींचकर जमीन पर पटक दिया। आसपास चलने वाले राहगीर भी बड़े ही आश्चर्य भाव से इन किशोरियों के बीच सड़क पर चल रहे उपद्रव को केवल देखते रहे। कुछ लोग तो वीडियो बनाने में मस्त रहे।

जानकारी के अनुसार, लड़कियों का एक गुट बरमपारा निवासी था और दूसरा गुट सत्तीपारा का था। दोनों मोहल्ले की लड़कियां शहर के ब्रम्हरोड में मारपीट करने लगी। कहा जा रहा है कि किसी एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को किसी दूसरे मोहल्ले की लड़की के साथ घूमते या फिर उसके साथ बात करते देखा। अब आगे उन्होंने बस इतनी सी बात पर का बतंगड़ बना दिया। दोनों मोहल्ले की दर्जनों लड़कियों ने शहर के बीच सड़क में दोपहर के वक्त जमकर मारपीट की।

बता दें कि लड़कियों के बीच बाजार झगड़े का यह पहला वीडियो नहीं है। इससे पहले कटिहार का एक वीडियो वायरल हुआ था। उसमें भी लड़कियां ब्वॉयफ्रेंड के लिए झगड़ती दिख रही थीं। उस वीडियो वायरल होने के बाद लड़कियों की पहचान भी हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *