जिला महामंत्री रोमहर्ष व समर्थकों ने किया विधायक व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय का भव्य स्वागत

• बिलासपुर पदयात्रा कार्यक्रम में बोदरी में अभूतपूर्व स्वागत, शहर पहुंचने पर राजीव गांधी चौक, नेहरू चौक में स्वागत के बाद कांग्रेस भवन में प्रेस कान्फ्रेंस के बाद गांधी चौक में कार्यक्रम को संबोधित किया।
• पूरे कार्यक्रम में कांग्रेस नेता रोमहर्ष साथ रहे। तिफरा में कृष्णा ठाकुर के घर मुलाकात कर रायपुर के लिए रवाना हुए।

बिलासपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय का तिफरा हाईटेक बस स्टैंड पहुचने पर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रोमहर्ष शर्मा, कृष्णा सिंह के नेतृत्व में समर्थकों, कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया।

विकास उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा अनेक योजनाएं संचालित है। उन योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा कर उनका विकास करने का काम हो रहा है। इसके लिए कांग्रेस के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने के लिए प्रेरित किया। राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश में रहने वाले सभी व्यक्तियों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा अनेक योजनाएं चलाया जा रहा है, जिनका लाभ छत्तीसगढ़ वासियों मिल भी रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरंतर आगे बढ़ रहा है।

विकास उपाध्याय ने भाजपा पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा, मोदी सरकार देश की जनता पर लगातार नये-नये प्रयोग करने पर तुली है। इससे पहले कृषि से जुड़े भूमि अधीग्रहण कानून पर भी केन्द्र सरकार को पीछे हटना पड़ा था, तब संसद में राहुल गांधी ने इसका विरोध करते हुए सरकार को सूट-बुट की सरकार कहा था। ताजा उदाहरण यह भी देखने को मिला है कि उपचुनावों में कई सीटों पर भाजपा के हार के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मोदी सरकार को राहत देना पड़ा। विकास उपाध्याय ने साफ शब्दों में कहा, चुनाव में हार बीजेपी की दुखती रग है। बीजेपी को जहाँ कहीं अपने फैसले चुनाव में हार की वजह बनते दिखती है वो उस पर दुबारा विचार या समझौता जरूर करती है। विकास उपाध्याय ने कहा, समय के साथ मोदी सरकार अब जनता के लिये बोझ बनते जा रही है और अपनी नाकामियों को छुपाने ऐसे हथकंडे अपना रही है, जिससे वह जनता के समक्ष बेनकाब होते दिख रही है।

विकास उपाध्याय ने कहा, पूरी देश की जनता जानती है मोदी ने 100 दिन के अन्दर महंगाई कम करने का वादा किया था। अपने भाषणों में प्रधानमंत्री मोदी यह कहते नहीं थकते थे कि उनकी सरकार बनी तो पेट्रोल के दाम 35 रूपये प्रति लीटर हो जाएंगे। परन्तु आज उनके कार्यकाल के सातवें वर्ष में महंगाई चरम् पर है। रसोई के सामान से लेकर रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने आजादी के बाद के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं द्वारा महंगाई के विरूद्ध चक्का जाम असल में अपनी ही सरकार के विरूद्ध किये जाने वाला आन्दोलन है, परन्तु कांग्रेस का नाम लेकर ये उल्टा चोर कोतवाल को डाटे के कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *