बिलासपुर:बिलासपुर में बीती रात घटना घटी जिसमें इंदिरा सेतु की तरफ से आ रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और नेहरू चौक से पहले स्थित अफसरों के सरकारी क्वाटर में जा घुसा।
बीती रात नया पुल इंदिरा सेतु की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रक नेहरू चौक की तरफ जा रहा था। इसी बीच चालक ने ट्रक पर अपना कंट्रोल खो दिया और सीधा ले जाकर डिप्टी कलेक्टर ललिता भगत के घर के बाहर की दीवार पर दे मारा। हादसे में अच्छी बात यह है कि इसमें कोई हताहत तो नहीं हुआ मगर डिप्टी कलेक्टर के घर की बाहर की दीवार टूट गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही उनकी पड़ोसी सीएसपी कोतवाली स्नेहिल साहू घर से बाहर आई और तत्काल आरोपी ट्रक के चालक को पकड़ कर सिविल लाइन पुलिस को सौंप दिया है।