बिलासपुर की बेटी को वाग्धारा सम्मान”

बिलासपुर:चकरभाठा कैम्प बिलासपुर छ.ग. निवासी पुहुपराम और दीपिका ओग्रे की बेटी दीप्ति ओग्रे को वाग्धारा सम्मान2022 के अंतर्गत वाग्धारा स्वयंसिद्धा पुरस्कार से नवाज़ा जाएगा। यह सम्मान वाग्धारा संस्था द्वारा हर वर्ष अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले लोगो को दिया जाता है। जिसमे इस वर्ष छ.ग. से दीप्ति को चुना गया है ये बिलासपुर और पूरे छ.ग. के लिए गौरव की बात है।


दीप्ति ने बताया कि यह सम्मान सुप्रसिद्ध अभिनेत्री और सांसद हेमा मालनी जी और अभिनेता रघुवीर यादव जी के साथ-साथ पूरे देश में अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालो को दिया जा रहा है, जिसमे मेरा नाम आना बहुत ही सम्मान की बात है इसके लिए मैं वाग्धारा संस्था के लोगो का तहेदिल से धन्यवाद करती हूं।


इस सम्मान के लिए दीप्ति जी ने अपने माता पिता के साथ-साथ उन सभी लोगो का धन्यवाद किया जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया और यह कार्य करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।


जहाँ तक दीप्ति जी के कार्य व शिक्षा की बात की जाए तो दीप्ति जी ने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता मे स्नातक की डिग्री और महात्मा गांधी हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा (महाराष्ट्र)से प्रोफॉर्मिग आर्ट में परास्नातक और एमफिल की डिग्री हासिल की अपने शोध कार्य के लिए इन्हें स्वर्णपदक भी मिला है।


दीप्ति को यह सम्मान कला के विभिन्न क्षेत्रों में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के आधार पर दिया जा रहा है। वर्तमान में बस्तर के कला और संस्कृति पर कार्य कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *