संतोष सोनी की रिपोर्ट
रतनपुर: बिलासपुर पुलिस की एक पहल ग्राम सुरक्षा जागरूकता अभियान जानबो त बचबो चलाया जा रहा है, जिसके तहत जिले की पुलिस ग्रामीणों तक पहुँचकर उन्हें जागरूक कर रही है, इसीक्रम में बिलासपुर पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के द्वारा आज रतनपुर मेला परिसर में ग्राम सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया ।

जिसमें महिलाओं और बच्चो की सुरक्षा के उपाय, साइबर अपराध और बचाव के तरीके, बैंक संबंधी अपराध और बचाव के तरीके, सियान के अधिकार, संबंधी जानकारी ग्रामीण महिलाओं, मेला घूमने आए लोगो को दी गई।
गौरतलब है पुलिस प्रशासन लगातार लोगों को जागरूक करने अभियान चला रही है, जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपराधों, अपने अधिकारों और न्याय, कानून के प्रति जानकारी साझा कर रही है, जिसमें जिले की पुलिस सीधे लोगों तक पहुँचकर उन्हें तमाम जानकारियां दे रही है।