बिलासपुर:देवरीखुर्द वार्ड नंबर 42 के पार्षद श्री लक्ष्मी यादव जी के द्वारा मानवता का परिचय देते हुए समाज सेवा के नाते उन्होंने समाज की कुरीतियों और बच्चों में पढ़ाई के प्रति जन जागरण की दृष्टि से लक्ष्मी यादव जी ने बताया कि बेटियों के लिए शिक्षा कितनी जरूरी हैं यदि बेटियां पढेंगी तो सशक्त होंगी कोई भी उन्हें बोझ नही समझेगा। जब बेटियां पढ़ी लिखी होंगी तो उनके साथ शोषण नही होगा ज्यादातर बेटियां शोषण का शिकार अशिक्षा के कारण होता हैं बालिकाओं को शिक्षित होना बेहद जरूरी है। बेटी को पढ़ाई कर अपना भविष्य बनना बहुत जरूरी है ताकि वो भी आगे बढ़कर समाज को प्रकाशमान कर सके।
सौम्य रंजीता दास द्वारा महावारी मिथ्या, समस्या एवं समाधान पर स्कूली बच्चियों को महावारी के समय स्वच्छता के साथ पैड का सही इस्तेमाल कैसे करते हैं इसके लिए जागरूक किया एवं सारगर्भित जानकारी प्रदान किया ।एवं सभी स्कूली बच्चियों को 100 सैनेटरी पैड का निशुल्क वितरण किया गया। साथ ही बच्चों को जागरूक करने के लिए चुन्नी मौर्य जी ने बालिकाओं को गुड टच-बेड टच के विषय मे विस्तार से बताया ,एव आत्मरक्षा के गुण बताया गया । साथ ही योगिता साहू ने बच्चियों को बहुत लाभदायक एवं उपयोगी योग टिप्स दिये एवं योगा सिखाया,एवं सभी बच्चों को टीकाकरण लगवाने के लिए भी जागरूक किया गया।
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में देवरीखुर्द स्कूल की प्राचार्या साधना प्रधान, शिक्षिका चैताली दास, कल्पना चटर्जी ,सुनीता रात्रे एवं उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षिका, का विशेष योगदान रहा।