रायपुर: मौसम वैज्ञानिकों के ताजा अनुमान के मुताबिक 22 जनवरी की शाम और रात तक सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यहां गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली और ओले गिरने का भी अनुमान जताया गया है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों में कुछ जगहों पर भी बारिश होगी। बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश और गरज चमक के साथ छीटें पड़ सकते हैं।
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उससे दक्षिण पाकिस्तान के ऊपर बने सिस्टम की वजह से देश के कई हिस्सों में मौसम पर असर बना हुआ है। इस वजह से छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त गरम हवा आ रही है।
सिस्टम के असर से छत्तीसगढ़ राज्य में 22 जनवरी से 23 जनवरी न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है। प्रदेश के उत्तरी भाग में 22 जनवरी को बादल छाए रहेंगे।