आदर्श गौठान में सब्जियों की खेती कर सशक्त और आत्मनिर्भर हो रही है महिला समूह की बहने — कुमार सिंह लहरें

रघु यादव की रिपोर्ट

मस्तूरी:जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत वेद परसदा में आदर्श गौठान पर सीता महिला स्व सहायता समूह द्वारा आलू की खेती किया गया था जिसमें 50 किलो आलू बीज लगाया गया था। जिसे अजित वर्मा DPM जिला पंचायत बिलासपुर, हिमानी BPM कोटा,नोमेश तिवारी BPM मस्तूरी,रूपलता बुनकर Adeo मस्तूरी द्वारा आदर्श गौठान ग्राम वेदपरसदा का निरीक्षण किया गया।

तब देखा कि महिला स्व सहायता समूह के लगन और मेहनत एवं उच्च अधिकारियों के प्रोत्साहन से सीता महिला स्व सहायता समूह ने 50 किलो आलू के बीज की ऐवज में 6 क्विंटल आलू का उत्पादन किया है। जिनको मस्तूरी जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार सिंह लहरें ने सीता महिला स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष -श्रीमती रामदुलारी पटेल सचिव -पुष्पा पटेल का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें और भी सशक्त और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *