छत्तीसगढ़: कोरोना था, PPE किट पहनकर की एंबुलेंस से पोलिंग बूथ पहुंची महिला

जगदलपुर/कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में निकाय चुनाव में एक महिला को अपने मताधिकार का प्रयोग करने से कोरोना भी नहीं रोक पाया। नरहरपुर में एक कोविड पेशेंट महिला PPE किट पहन कर पोलिंग बूथ पहुंची और वोट डाला है। महिला के पोलिंग बूथ पहुंचने के बाद वहां ड्यूटी पर मौजूद सभी अधिकारी कर्मचारियों ने जमकर तालियां बजा कर महिला का मनोबल बढ़ाया।

बताया जा रहा है कि नरहरपुर निकाय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10 की रहने वाली एक महिला 2 दिन पहले कोविड पॉजिटिव आ गई थी। जिसके बाद उन्हें होम आइसोलेशन में ही रखा गया है। डॉक्टरों की निगरानी में महिला का उपचार चल रहा है।

कोरोना की बीमारी से जूझ रही महिला ने सोमवार को चुनाव में अपना वोट डालने की इच्छा जाहिर की। जिसके बाद परिजनों ने प्रशासन को इसकी जानकारी दी। वहीं जिला प्रशासन ने भी महिला को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की इजाजत दी और उन्हें एंबुलेंस से वार्ड 10 के पोलिंग बूथ लाया गया। जहां महिला ने अपना वोट डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *