बड़ी खबर: दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम भूपेश बघेल का भाजपा पर हमला, बीजेपी को अपनी हार दिखने लगी,बौखला गए हैं रमन सिंह, सभी सीटों पर जीतेगी कांग्रेस

रायपुर। मुख्यमंत्री सोमवार देर शाम नई दिल्ली की नियमित फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुए। इस दौरान माना एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने आज हुए 15 निकायों के चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया।

चुनाव के दौरान विपक्षी भाजपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को कांग्रेस द्वारा धमकाए जाने के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के लगाए गए आरोपों के सवाल पर सीएम ने कहा कि भाजपा को अपनी हार दिखने लगी है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा चुनाव कार्य में लगे अफसरों को धमकाने के सवाल पर भूपेश ने कहा,रमन सिंह का असली चेहरा सामने आ गया है।

कैबिनेट विस्तार के करना होगा इंतजार

सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया को बताया कि कल उनकी दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात हो सकती है। वे दिल्ली के बाद उत्तरप्रदेश के लखीमपुर व दो अन्य जगहों पर कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के विस्तार पर पूछे गए सवालों के जवाब में सीएम ने कहा कि अभी उनकी कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात होनी है, अभी तक ऐसी कोई चर्चा नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *