एकतरफा प्रेम में युवक ने की लड़की की गला काट कर की हत्या लगातार वीडियो हो रहा वायरल

गुजरात: सूरत जिले के पासोदरा गांव एक बहुत ही दर्दनाक घटना सामने आई है । 21 वर्षीय ग्रीष्मा वेकारिया का जो कि पासोदरा गांव में रहती है उसी के एक सनकी प्रेमी ने पहले तो लड़की की हत्या की उसके बाद खुद खुदकुशी की कोसिस की । ग ग्रीष्मा की 12 फरवरी को सिरफिरे फेनिल गोयानी ने उसकी मां और भाई के सामने गला काटकर हत्या कर दी थी। ग्रीष्मा के चाचा ने रोकने की कोशिश की, तो उसने उनके पेट में भी चाकू मार दिया था। हालांकि वे अब खतरे से बाहर हैं।

एकतरफा प्रेम में हुई इस नृशंस हत्या से पूरा गुजरात स्तब्ध है। उसकी अंतिम यात्रा में हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए और आरोपी को फांसी देने की मांग की। जानकारी के मुताबिक, आरोपी फेनिल पिछले सालभर से ग्रीष्मा को परेशान कर रहा था और उसने एकतरफा प्यार में ही इस वारदात को अंजाम दिया।

सूरत की रहने वाली ग्रीष्मा पढ़ाई पूरी करके पुलिस-इंस्पेक्टर बनना चाहती थी।

मिलने से मना करने पर भड़का था सिरफिरा

शनिवार की शाम को करीब छह बजे ग्रीष्मा के चाचा ने गोयानी से कहा था कि वह ग्रीष्मा से दूर रहे। इसके बाद भी जब गोयानी ने ग्रीष्मा से मिलने की कोशिश की तो चाचा ने उसे पकड़ने की कोशिश की। इस पर फेनिल ने उनके पेट में चाकू घोंप दिया था। इसके बाद फेनिल ने दौड़कर ग्रीष्मा को पकड़ लिया और गर्दन पर चाकू रख दिया था। आरोपी ने ग्रीष्मा के छोटे भाई को भी घायल कर दिया था।

हत्या के बाद आरोपी ने सुसाइ़ड की कोशिश की


वारदात के बाद आरोपी फेनिल मौके से भाग निकला और अपनी कलाई की नस काटकर खुद भी जान देने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार उसने जहर भी खाया था। उसे हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल उसका एक अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *