बिलासपुर : अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के समस्त विधि महाविद्यालय के छात्र – छात्राओं को अवगत कराया जाता है कि विधि संकाय स्नातक प्रथम / तृतीय / पंचम / सप्तम / नवम सेमेस्टर एवं विधि संकाय स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर परीक्षा जनवरी – फरवरी 2022 का आयोजन माह मार्च – प्रथम सप्ताह से आनलाईन / ब्लैडेड मोड पर कराया जाना प्रस्तावित है ।

विश्वविद्यालय ने अपने आदेश में कहा है कि
1: एम.एड प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा का आयोजन भी माह मार्च – प्रथम सप्ताह से आनलाईन / प्लैडेड मोड पर कराया जाना प्रस्तावित है ।
- उक्त परीक्षा हेतु समय – सारणी पृथक से जारी किया जायेगा छात्र – छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाईट का सतत् अवलोकन करते रहे ।