व्यापम ने निकाली लेखापाल एवं कनिष्ठ लेखापाल पदों की भर्ती पढ़े पूरी जानकारी

रायपुर:छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा प्रबंध संचालक, छ.ग राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, रायपुर, (छ.ग.) का पत्र क्र / दविनि / 03/2022/4067 दिनांक 15.02.2022 के प्रस्ताव पर लेखापाल एवं कनिष्ठ लेखापाल पदों हेतु भर्ती परीक्षा (VA.J22)- 2022 के लिए छग व्यापम द्वारा परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया गया है। अभ्यर्थी उक्त भर्ती परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन व्यापम की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर निम्नानुसार कर सकते हैं

उक्त भर्ती परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन भरने की विधि भर्ती नियम विभाग द्वारा जारी विज्ञापन, पाठ्यक्रम, परीक्षा शुल्क भुगतान की विधि आदि का अवलोकन व्यापम की उक्त वेबसाइट पर किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के साथ अभ्यर्थी की जाति, जन्मतिथि स्थानीय निवासी आदि सम्बंधी प्रमाण-पत्र नहीं लिए जा रहे हैं। अभ्यर्थी के सभी प्रमाण पत्र का परीक्षण नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी द्वारा नियुक्ति के पूर्व की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *