जेल में मनेगा समाजवादी इत्र कारोबारी पीयूष जैन का नया साल, जानें कैसे गुजारी पहली रात

कानपुर/नई दिल्ली। कानपुर के अरबपति इत्र कारोबारी पीयूष जैन को अपना नया साल जेल की कालकोठरी में ही गुजरनी होगी। महानगर मजिस्ट्रेट कारपोरेशन की कोर्ट ने पीयूष जैन 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

सरकारी वकील अम्बरेश कुमार के मुताबिक, कारोबारी के ठिकाने से 31 करोड़ 50 लाख रुपए की टैक्स चोरी पकड़ में आई है। उन पर जीएसटी की धारा 132 A लगाई गई है। वहीं, छापेमारी में 175 करोड़ रुपए कैश और 23 किलो सोना भी बरामद हुआ है। पीयूष जैन के पैतृक घर में भी छापेमारी जारी है, सोमवार शाम ​तक पूरा ब्यौरा सामने आ पाएगा।

एक कंबल ओढ़कर फर्श पर गुजारनी पड़ी रात

बता दें कि 50 घंटे से भी ज्यादा लंबी पूछताछ के बाद रविवार को पीयूष जैन को गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद पीयूष की पहली रात कानपुर के काकादेव थाने में गुजरी। कारोबारी पीयूष जैन को गिरफ्तार किए जाने के बाद पूछताछ के लिए काकादेव थाने लाया गया था जहां वो सोमवार की सुबह एक कमरे में कंबल ओढ़कर फर्श पर सोए हुए पाए गए। उन्हें थाना परिसर में बने महिला हेल्प डेस्क के केबिन में सोने के लिए जगह दी गई थी।

पैतृक आवास पर छापेमारी जारी

सोमवार को भी पीयूष जैन के पैतृक आवास पर जांच एजेंसियां छापेमारी कर रही हैं। वहां डीजीजीआई की टीम के साथ एसबीआई की भी एक टीम नोट गिनने की तीन मशीनें के साथ पहुंची है। माना जा रहा है कि सोमवार की शाम तक नोटों की गिनती चलेगी जिसके बाद देर रात कुल कितनी रकम बरामद की गई है उसकी जानकारी सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *