मुंबई: लीजेंड सिंगर बप्पी लहरी का भी निधन हो गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने आज बुधवार को एक डॉक्टर के हवाले से बताया कि गायक-संगीतकार बप्पी लाहिरी का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया है.
संगीतकार बप्पी लहरी को पिछले साल अस्पताल में भर्ती कराया गया था जब वह कोविड पॉजिटिव हो गए थे. हालांकि कुछ दिन बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था. रिकवह होने के बाद बप्पी दा को बेड रेस्ट के लिए कहा गया था और इसके बाद उनके घर में लिफ्ट के साथ व्हीलचेयर भी लगा दी गई थी जिससे उन्हें ज्यादा दिक्कत ना हो। परंतु सुबह-सुबह यह दुखद खबर सामने आई।